Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्धन, असहाय, निराश्रितों को दिए कम्बल

निर्धन, असहाय, निराश्रितों को दिए कम्बल

कम्बल पाकर निर्धन, असहाय, निराश्रितों के चेहरों पर दिखी मुस्कान
दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव: सत्यप्रकाश संखवार
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। पुखरायां नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार व सभासदों द्वारा भव्य कम्बल वितरण समारोह का आयोजन कर 350 सभी नगर पालिका के वार्डो के निर्धन असहायों, निराश्रितों महिला, पुरूष, वृद्धों को कम्बल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय, एसडीएम राजीव पाण्डेय आदि द्वारा भी जरूरतमन्द लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्बल दिये गये। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन का निर्देश ही नही बल्कि वक्त का तकाजा है कि गरीबों और जरूरतमन्द की भरपूर मदद की जाये। खेरात के रूप में नही उनकी जरूरत है ठंड से बचाने की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को ठंड में राहत दिलाने के लिए पूरी तरह से सजग है सभी तहसीलों के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धन असहाय पात्र को कम्बल देकर तथा अलाव आदि जलाकर, रैनबसेरा आदि के माध्यम से ठंड से राहत दिलायी जा रही है। ठंड से राहत दिलाने के कार्यक्रम निरंतर चलते रहने चाहिए। ऐसे लोग जिन्हें कम्बल की जरूरत है व पात्र है उनको कम्बल अवश्य मिलने चाहिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय, नगर पालिका पुखरायां अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। इसी क्रम में नगर पालिका पुखरायां द्वारा गरीबों, निर्धनों को कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पुखरायां नगर पालिका के सभासद, सीओ महेन्द्र सिंह, एसडीएम राजीव पाण्डेय, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, ईओ रामअचल कुरील आदि उपस्थित थे। अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील ने कम्बल वितरण के सम्बन्ध में जानकारी विस्तार से दी तथा आये हुए सभी अतिथियों व निर्धन, गरीबों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान द्वारा किया गया। इस मौके पर रवि मिश्रा, रवि ठाकुर, प्रमोद सिंह, भानुप्रताप, नसरीन अख्तर, त्रिवल द्विवेदी, चुन्नी देवी, चांदनी, राम किशोरी, जानकी देवी, रमाकान्ती, शर्मिला कुरील, रेखा यादव, नूर जहां, मनु लक्ष्मी पाल, विनय ओमर आदि सभासद, राघव अग्निहोत्री आदि भी उपस्थित रहे।