Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम कर्मचारियों ने संघ चुनाव के लिए की चर्चा

नगर निगम कर्मचारियों ने संघ चुनाव के लिए की चर्चा

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मोतीझील स्थित नगर निगम भवन में कर्मचारी संयुक्त संघ के पंजीकृत कमरा नं० 137 में संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह यादव के द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में फरवरी माह में होने वाले यूनियन के चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रुप से यूनियन में त्रैवार्षिक चुनाव कराने पर विचार व चुनाव की तिथि तय करना, चुनाव के लिए नियम बनाना एवं चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर विचार किया गया। जिसमें बचाऊ सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बचाऊ सिंह चुनाव अधिकारी नियुक्त होते ही बैठक में यहां जानकारी दी कि चुनाव निर्धारित समय पर पूर्ण निष्पक्ष रुप से कराया जायेगा। संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी पूर्ण रुप सहमति प्रदान की। बैठक में धीरज गुप्ता ने संघ के कार्यालय में उपस्थित होकर संघ कि सदस्यता ग्रहण करते हुए संघ को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया व कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। इस बैठक में हुए विचारो के बाद संघ के पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस बैठक में मौके पर चैधरी राम गोपाल वाल्मीकि, मोहन सिंह यादव, पिन्टू चैधरी, डब्लू वाल्मीकि, मैकू खोटे, कमलेश वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, कामता प्रसाद, अशोक सम्राट, विक्रम बाघमार, चमन विरिहा, संजय टेकला, राजेश ठाकुर, गोसाई रतन सागर, सुनील विरिहा, जिम्मी बाघमार, राहुल भारती आदि मौजूद रहे।