Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया गया 68 वाॅ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया 68 वाॅ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

करोडो की परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण शिलान्यास
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। शहर के महात्मागाॅधी बालिका विद्यालय मीटिंग हाल में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। जिसमें जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ एडीएम सीडीओ, नगर आयुक्त,समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे। वही जनपद की विकास योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
शहर के महात्मागाॅधी बालिका महाविद्यालय मीटिग हाल में 24 जनवारी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जनपद की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वही उन्होने कहा कि हम लोग आज हम उत्तर प्रदेश के 68 वें स्ािापना दिवस मना रहे है। उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को किया गया था। उसके पूर्व यह प्रदेश यूनाईटेड प्रोविंस आॅफ आगरा एण्ड अवध के नाम से जाना जाता था। विगत 29 वर्षो से मुम्बई में सामाजिक सस्था अभियान के द्वारा मनाया जाता रहा है। इस वर्ष मा0 मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मा0 राज्यपाल महोदय के प्रस्ताव का कैबिनेट से अनुमोदन कराते हुए उत्तर प्रदेश दिवस को बृहद स्ािल पर मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश के 68 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा अपेक्षा की गयी कि 24 जनवरी को विशेष दिवस के रूप में मनाया जाये। आज मा0 प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी द्वारा जनपद की लोकार्पण हेतू 66 कार्य लागत 12.11 करोड एव शिलान्यास हेतू 25 कार्य लागत 42.42 करोड की परियोजनाओ का होना था आज वह किसी कारण से नही आ सके, योजनाओं का लोकार्पण कराया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एडीएम उदयसिंह, सीडीओ अशोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डा0 प्रज्ञा शंकर तिवारी, नगर आयुक्त जितेन्द्र सिंह उपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के साथ आलाधिकारी सैकडों कौशल विकास योजना के प्रशिक्षर्थी मौजूद रहे।