Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव सत्ता परिवर्तन के लिए न होकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए होगा

चुनाव सत्ता परिवर्तन के लिए न होकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए होगा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। लोकसभा चुनाव सत्ता परिवर्तन के लिए न होकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए होगा। राज्यसभा में चार माह में बहुमत होने के बाद देश में बडे बदलाव देखने को मिलेंगे। उक्त बातें जसराना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहीं।
जिला महामंत्री राजीव गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सत्ता परिवर्तन के लिए कार्य करना होगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए कार्य करते हुए कार्यक्रमो को सफल बनाया जाए। राष्ट्रीय कार्य परिषद नानक चंद्र अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता फरवरी माह को एकलव्य खेलकूद माह के रुप में मनाने का कार्य करें। बूथ स्तर युवाओं को जोडने का कार्य करते हुए अलग अलग खेलों का कार्य करें। वहीं जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने को कहा। नए वोटरों के भी फार्म भरवाए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, उदय पताप सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता, नीलकमल यादव, रतनपाल सिंह चैहान, डा. सत्यपाल सिंह राजपूत,, डा. उम्मेद सिंह, मुनेंद्र चैहान, जगदीश भाटिया, पूरन सिंह, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, अविनाश भोले आदि भाजपाई मौजूद रहे।