Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संत रविदास जी की जयंती पर सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन

संत रविदास जी की जयंती पर सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन

हाथरसः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान संत रविदास जी की जयंती पर सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन श्री रामबाग इंटर कॉलेज में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी एवं जिला प्रचारक उमेश जी ने माँ गयत्री के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया। गायत्री परिवार के पंडित रामकिशन ने साथियों के साथ मंत्रऊच्चरो के साथ महायज्ञ किया गया। महायज्ञ के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया । विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी कहा कि सामाजिक समरसता के साथ ही भारत विश्व गुरु बनेगा। देश मे जाति धर्म ,भेद भाव ,ऊंच नीच के विचारों को समाप्त कर हमें राष्ट्र हित के कार्यों में जुट जाना होगा।कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह संजय जी भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक उमेश जी ,विभा प्रचारक धर्मेंद्र जी ,नगर प्रचारक नेमसिंह जी विभाग कार्यवाह संजय जी ,विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय जी ,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश बागड़ी ,जिला संपर्क प्रमुख रामवीर सिंह पूनिया ,जिला बोद्धक प्रमुख रामवीर सिंह ,जिला सह कार्यवाह रामहारी ,नगर प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,योगेश बागड़ी ,ओम प्रकाश वर्मा ,जगदीश स्वामी ,नरेश कुमार वर्मा ,विमल वर्मा ,देवदत्त भारद्वाज ,सुरेश दुवे ,भगवान सिंह चोहान ,नन्नू सिंह पौरुष ,कैलाश चंद्र वर्मा , जितेंद्र स्वरूप फौजी , बबलू हँसमुख ,विनोद कोमल ,संतराज ,लक्ष्मी रघुवंशी , श्री निवास शर्मा ,दुर्गेश वर्मा ,मनोज अग्निहोत्री ,सुनील पंडित आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में रामबाग के प्रधानाचार्य डॉ अमोरिया का विशेष सहयोग रहा।