Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बौद्धाश्रम रोड खोल रहा है मैडम स्वच्छता की पोल

बौद्धाश्रम रोड खोल रहा है मैडम स्वच्छता की पोल

दूसरे दिन भी बौद्धाश्रम रोड पर भरा जल
बिन मौसम के जल भराब से क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में शहर का स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जगह-जगह महापौर रैली सफाई अभियान चला रही है। लेकिन शहर के कई येसे इलाके है, जहां बीसों वर्षो से पानी का भराब बन्द नही हो रहा है।
शहर के बीचों बीच वसे बोद्धाश्रम रोड नगर पालिका से लेकर नगर निगम बनने के बाद भी बदहाली का उधारण पेश करता रहता है। विगत दो दिन से इस क्षेत्र में जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोगो के साथ -साथ इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानी को सामान करना पडता है। इतना ही नही इस मार्ग पर सरोजो नाइडों स्कूल कमला नेहरू के साथ साथ रामानन्द गर्ग इण्टर कालेज है। तीन तीन कालेजों के हजारों छात्र इस गन्दे पानी से गुजरने पर मजबूर हो गये है। लेकिन महापौर जी का इस ओर कोई ध्यान नही है। बताते चले इस क्षेत्र की पार्षद पूनम शर्मा, प्रेमचन्द्रशंखबार दोनो ही सत्ता पक्ष के पार्षद है। फिर भी इस क्षेत्र का विकास नही हो पा रहा है। नगर विधायक मनीष असीजा से उक्त समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग कई बार मिल चुके है। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया गया। महापौर नूतन राठौर भी क्षेत्र में दौरा करने के बाद भी समस्यों से निजात नही दिला पा रही है। जबकि हर क्षेत्र में स्वच्छता का ढिढौरा पीटने रही है क्या इससे शहर नम्बर वन हो सकेगा। शनिवार को भी दो गाडियों लगाकर नालों से पानी निकाला गया है। पानी निकालने से समस्या नही होगी। सड़क ओर नालों को सही माने से ठीक कराने के बाद ही जलभराब की समस्या से निजात मिल सकेगी।