Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गौध्वज राम मंदिर यात्रा का भव्य स्वागत

गौध्वज राम मंदिर यात्रा का भव्य स्वागत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय गौरक्षा सेना की गौध्वज राम मन्दिर यात्रा का कल शहर आगमन पर में भव्य स्वागत किया गया। गौध्वज राम मंदिर यात्रा को राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नित्य गोपालदास महाराज के उत्तराधिकारी कमल नयनदास महाराज ने अयोध्या में भगवा झण्डा दिखाकर शुभारम्भ किया। जिसका आगमन कल शहर में हुआ। यात्रा विभिन्न शहरों में होते हुये नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी।
यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष आशू मोगिया, दिल्ली प्रदेश सचिव विष्णु सिंघल व प्रिंस अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य वैभव कुमार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज चैहान, गाजियाबाद प्रभारी श्याम सुन्दर गौड़ आदि गौभक्तों ने यात्रा को अपना आशीर्वाद दिया है। गौध्वज राम मंदिर यात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष विशाल पंडित, जिला प्रभारी विजय गुप्ता, योगेश शर्मा, ऋषि गुप्ता, संजय सिंह, चिराग वाष्र्णेय, विक्की उपाध्याय, अरूण चैधरी, दिनेश मिश्रा, राम दीक्षित, दीपक शर्मा, सुमित वाष्र्णेय आदि ने किया।