Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रेमी ने प्रेमिका को गोलीमार कर की हत्या खुद को भी गोली से उडाया

प्रेमी ने प्रेमिका को गोलीमार कर की हत्या खुद को भी गोली से उडाया

युवती घर से इण्टर की परीक्षा देने के लिए स्कूल आ रही थी रास्ते में हुई घटना
मृतकों के परिजनों ने थाने को घेरा आलाधिकारी थाने पर मौजूद
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नगला खंगर क्षेत्र संत ज्ञानानन्द इण्टर कालेज के समीप परीक्षा देने आयी एक छात्रा को उसके प्रेमी ने गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रेमी ने भी खुद को गोली से उडा लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने छात्रा उसके प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचे।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नाथू की ठार निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र भोले यादव पास के ही गांव उरावर निवासी कक्षा 12 की छात्रा दीपिका पुत्री विपिन कुमार से प्यार करता था। आज दोपहर के समय छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से सन्त ज्ञानानन्द इण्टर कालेज का रही थी। उसी दौरान पूर्व से छात्रा के आने का इंतजार कर रहे प्रेमी विकास ने छात्रा को रास्ते में रोकते ही उसके सिर में गोली दाग दी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर आप-पास के क्षेत्र में हडकम्प मच गया। उसी दौरान प्रेमी ने दूसरी गोली अपने सिर में मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गयी। कुछ ही समय बाद घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। प्रेमी अपने साथ एक पेटी कारतूस बांध कर आया था। छात्रा के परिजनों को जानकारी होते ही मौके पर पहुच गये। दोनो ही पक्ष के लोगो को एकत्रित होता देख गांव के आस-पास हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी होते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। थानाध्यक्ष नगला खंगर ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मामले को बढ़ने की आशंका से मौके पर कई थानों को फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुच गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जैसे ही दोनो पक्षों के लोग एकत्रित हुए तो वह थाने पहुच कर हंगामा करने लगे आक्रोशित मृतको के परिजनों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। दोनो ही पक्ष थाने पर एकत्रित है। लोगो में चर्चा थी कि प्यार एकतरफा होने के कारण उक्त कदम उठाया गया है। वही कुछ लोगो आपस में बात कर रहे थे कि लडकी लडके से प्यार नही करती थी। वह काफी दिनों से उसके पीछे पडा हुआ था। आज उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने उक्त मामले में बताया कि लडका लडकी से प्यार करता था। एक तरफा प्यार होने के नाते लडके ने लडकी को गोली मारते हुए खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर दी। परिजनों एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे है।