Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दिवस पर भवतोष को किया सम्मानित

महिला दिवस पर भवतोष को किया सम्मानित

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। इनरव्हील क्लब राॅयल के तत्वावधान में क्लब की सदस्याओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नेहरू काॅलोनी मन्दिर में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम क्लब की सीजीआर दीपा चढ्ढा ने इस महिला दिवस पर जनपद में बेटी बचाओ अभियान में सक्रिय रूप से संलग्न सिन्धु भवतोष मिश्र का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए भवतोष मिश्र ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में पुरुष समाज की महिलाओं के प्रति नित्यप्रति सकारात्मक रूप से बदलती सोच की सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में क्लब की अध्यक्षा सुनीता महेरिया, सचिव काजल अरोरा के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्याओं का योगदान भी सराहनीय रहा। इस मौके पर अंजू दीपक, पायल गुलाटी, सीमा सबलोक, डा. लक्ष्मी अरोरा, मीनाक्षी, अंजू गावर, सुनीता सूरी, ज्योति, नीलम, सोनिया आदि क्लब की सदस्या मौजूद रहीं।