Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुकेश हत्याकाण्ड में रिपोर्ट दर्ज

मुकेश हत्याकाण्ड में रिपोर्ट दर्ज

हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बाघऊ नहर पुल के नीचे कलक्षत विक्षत हालत में मिली लाश की शिनाख्त जहां गांव सोखना के मुकेश कुमार के रूप में की गई है वहीं घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना पाकर पोस्टमार्टम ग्रह पर बसपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंच गये थे।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी करीब 27 वर्षीय मुकेश कुमार सविता पुत्र स्वर्गीय तुलाराम सविता गत 1 मार्च से घर से गायब था। वह लौटकर नही आया उसकी काफी खोजबीन करने के बावजूद नही मिला और कल उसकी लाश जलालपुर रोड पर बाघऊ नहर पुल के नीचे मिली थी। सूचना पाकर रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली और परिवारीजनो को सांत्वना दी साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने को कहा।
परिवार के लोगो ने रामेश्वर उपाध्याय को बताया कि परिवार की हालत काफी दयनीय है। मृतक बाल काटने का काम करता था और उसी से अपने बाल बच्चो का पालन पोषण करता था। मृतक का 1 साल का 1 बेटा है। रामेश्वर उपाध्याय ने परिवार के पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी से आर्थिक मदद में 10 लाख रुपये की मांग की और स्वयम ने भी हर संम्भव मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रधान हरिप्रसाद राजोरिया, अशोक कुमार राजोरिया, अमित कुमार , होतीलाल राजोरिया, मुकेश कुमार राजोरिया, लक्ष्मण राजोरिया, लटूरी सिंह, भूरी सिंह, चंद्रपाल सिंह , रमेश चंद्र राजोरिया, विनोद सारस्वत, ज्ञानेंद्र पाठक , रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे।
उक्त घटना के सम्बंध थाना हाथरस गेट प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मृतक की भाई चन्द्रपाल सिंह ने दर्ज करा दी है जिसमें हरीश व उसके साथियों को नामजद किया गया है। एसओ ने बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।