Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महान दल का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 30 को

महान दल का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 30 को

हाथरसः जन सामना संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महान दल का विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 30 मार्च को सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा हसायन में आयोजित होगा जिसमें महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा सम्मेलन की बडे पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं और हजारों लोगों की भीड उमडेगी।
उक्त जानकारी आज सासनी गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में महान दल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा एवं आगरा प्रभारी लवकुश कुशवाहा ने देते हुए बताया कि 30 मार्च को विधानसभा सिकन्द्राराऊ के कस्बा हसायन स्थित ओ.एस.बी. इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास महानदल का विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें समस्त विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्या, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, प्रदेश महासचिव ठाकुर सुनीत सिंह सम्बोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 की तैयारियों के टिप्स देंगे।
उन्होंने बताया कि सभी अतिथियों का 30 मार्च की दोपहर 12 बजे प्रेम रघु हास्पीटल गिजरौली पर पूरे जोश के साथ ढोल नगाडों द्वारा गगनभेदी नारे लगाकर फूल माला पहनाकर आगमन पर स्वागत किया जायेगा। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज बहुत ही भोला है और उसे अभी तक सभी दल छलते आ रहे हैं लेकिन अब कुशवाहा समाज के साथ सभी समाज इन्हें समझ रहे हैं और एक दिन महान दल इनका विकल्प होगा।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा, जिला महामंत्री नन्दलाल निरंकारी, मण्डल प्रवक्ता अलीगढ होतीलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष आगरा विष्णु कुशवाहा, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद ब्रजेश कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रामेश्वर सिंह चैहान, पूर्व प्रत्याशी नेकसेलाल दिवाकर व युवा जिलाध्यक्ष मोरमुकुट कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रताप राघव, सुनील कुशवाहा, भंवर सिंह कुशवाहा, नईम अब्बासी, जयवीर दिवाकर, रामबाबू कुशवाहा, सतेन्द्र बघेल, मीनू कुशवाहा, बासुदेव कुशवाहा, रतन सिंह कुशवाहा, हाकिम सिंह कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।