Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामवीर ने किया देवी जागरण का फीता काटकर शुभारम्भ

रामवीर ने किया देवी जागरण का फीता काटकर शुभारम्भ

हाथरसः नीरज चक्रपाणि। ब्लाॅक-मुरसान के गाॅव खोकिया में देवी जागरण का फीता काटकर शुभारम्भ करते सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय। इस अवसर पर आयोजक वीरपाल अलवेला (पूर्व बी0डी0सी0) एवं ग्रामवासियों द्वारा उपाध्याय को फूलमाला एवं पगड़ी बाँधकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जब माता रानी की असीम कृपा होती है तभी देवी जागरण का आयोजन होता है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावना और मजबूत होती है। भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि लोग भगवान की भक्ति में सराबोर होकर अपने दुख दर्द तक को भूल आत्म शांति पाते हैं।  इस अवसर पर संजय सिंह इंजीनियर, अमित चैधरी, बलवीर सिंह डीलर, डा. जवाहर सिंह, डा0 देवीदास पूर्व प्रधान, जगवीर सिंह, राधेश्याम ठेकेदार, गोपाल सिंह पूर्व प्रधान, रमेशचन्द्र, राजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।