Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा देश की प्रगति है-जय विजय सिंह
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी 38 बरस की हो गई। इस दौरान पार्टी ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। एक समय पूरे देश में केवल 2 सांसदों वाली पार्टी ने आज पूरे देश में अपना व्यापक जनाधार खड़ा कर लिया है। शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जगह-जगह विचार गोष्ठियां आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर पार्टी की नीतियों सिद्धांतों तथा आदर्शों को जन जन तक विस्तारित करने का संकल्प लिया गया । बताया गया कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी बनी भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। गोविंद नगर स्थित नंदलाल चौराहा में पार्टी के आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा दक्षिण जिले के प्रवासी एवं भाजपा चित्रकूट जिला के पूर्व अध्यक्ष जय विजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा देश की प्रगति है, विकास का चरमोन्मुख है और प्रत्येक व्यक्ति की मुखर आवाज है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना के समय पार्टी के लगभग दो ही सांसद हुआ करते थे पर आज यह संख्या लगभग 300 के आसपास पहुंच गई है। यह सब पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों व आदर्शों का ही परिणाम है कि आज यह पार्टी जन -जन की पार्टी बन गई है। एक समय तथाकथित राजनैतिक दलों की नजरों में अछूत समझा जाने वाला यह दल आज देश का ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। पार्टी को इस शिखर तक पहुंचाने में जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान रहा है वही निश्चित रुप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी जैसे आदर्शवादी, कर्मठ इमानदार लोह पुरुषों का यातना व त्यागमय संघर्ष रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में देशभक्ति कूट- कूट कर भरी हुई है। भाजपा कैडर आधारित एवं अनुशासित पार्टी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा की नीतियों के परिणामस्वरूप ही आज देश चँहुमुखी प्रगति कर रहा है। कश्मीर मे आतंकियों की कमर टूट रही है। अलगाववादी नेता भीगी बिल्ली बन गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी मजबूत होगी देश भी उतना मजबूत होगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा दक्षिण जिले के प्रवासी जय विजय सिंह चौहान के अलावा जिला महामंत्री शिव शंकर सैनी, जिला उपाध्यक्ष रघुराज शरण गुप्ता, प्रकाश वीर आर्य, मडंल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, विस्तारक आशीष श्रीवास्तव, अनीता दीक्षित, हरप्रीत सिंह, रणविजय सिंह राठौर, राजेश सेठी, प्रकाश सिंह चैहान, सुनील दीक्षित, राजकुमार पंजवानी, शम्मी गौतम आदि थे।