Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर एस एस ने आयोजित किया समरसता संगम कार्यक्रम

आर एस एस ने आयोजित किया समरसता संगम कार्यक्रम

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। हिन्दवः सोदराः सर्वे न हिन्दूः पतितो भवेत् अर्थात सभी हिन्दू सहोदर भाई है कोई भी हिन्दू पतित नहीं हो सकता। ऐसा पवित्र ध्येय लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से ही हिन्दुओं को संगठन सूत्र में बाॅधने का कार्य कर रहा है। संगठित समाज ही देश की आन्तरिक एवं बाह्य सुरक्षा कवच होता है। बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर कहते थे कि उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्म की बीमारी है। हम सबसे पहले और अंत में केवल भारतीय है एवं संघ के सरसघं चालक रहे पूज्य बाला साहेब देवरस जी कहते थे कि समाज में यदि छुआछूत पाप नहीं है तो कुछ भी पाप नहीं है।
उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक जी ने समरसता संगम कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्हेानें ‘‘हिन्दू’’ शब्द के बारे में विस्तार से बताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने भारत माता, पूज्य डा केशवराव बलिराम हेडगेवार, व परम पूज्य गूरू जी माधवराव सदाशिवराव गोलवलक के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात स्वागत प्रणाम हुआ इसके बाद ध्वजारोपड़म् किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रर्दशन किया। बालिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गौरव जी द्वारा विवेकानन्द, संत रविदास, डा भीमराव अम्बेडकर के वेश में बालकों ने अमृत वाणी प्रस्तुत की। इसके बाद आदर्श हिन्दू परिवार, 70 वर्ष से अधिक के स्वयंसेवकों व नगर के पूर्व के सरसंघ चालकों को मुख्य अतिथि अनिल ओक जी, इटावा विभाग के सहविभाग संघचालक विनोद चन्द्र जी, नगर सरसंघ चालक आशीष जी व कार्यक्रम अध्यक्ष आनन्द प्रसाद चतुर्वेदी जी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा घोष प्रदर्शन (मिलट्री बैण्ड) आयुष जी के संचालन में घोष वादन करते हुये विभिन्न आकृतियाॅ बनायी गई जिनकी उपस्थित जनसमुदाय ने जमकर प्रंशसा की। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने सारगर्भित ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि आज संघ की समाज को अधिक आवश्यकता है। इसके बाद अमृत वचन व गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष जी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक विकास जी ने व्यायाम योग, आसन व शारीरिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग कार्यवाह प्रदीप जी, जिला संघचालक अखिलेश जी, जिला कार्यवाह अवनीश जी, नगर संघ चालक आशीष जी, नगर कार्यवाह सुनील जी, कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख अरविन्द जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिला महामंत्री श्रीराम मिश्र, मन्नू तोमर, मोनू ठाकुर ने भी प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।