Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान कल्याण कार्यशाला 2 मई

किसान कल्याण कार्यशाला 2 मई

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। प्रत्येक विकास खण्ड में दो मई को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। मैथा विकास खण्ड की किसान कल्याण कार्यशाला कृषि विज्ञान कार्यशाला दिलीप नगर में अन्य सभी विकास खण्डों में कृषक कार्यशाला विकास खण्डों के सभागार में आयोजित की जायेगी। प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम एक कृषि वैज्ञानिक को आमंत्रित किया जाये। कृषि के साथ साथ दुग्ध उत्पादन औद्योनिक मत्स्य एवं रेशम पालन आदि विषयों की जानकारी कृषकों को दी जाये। कृषि वैज्ञानिक संवाद एवं आधुनिक कृषि की तकनीकी के माध्यम से कृषकों की आय दोगुनी किये जाने का प्रयास किया जायेगा। यह निर्देश जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सीवीओ, जिला उद्यान अधिकारी, समस्त बीडीओ आदि को देते हुए बताया कि मा0 सांसद/जनप्रतिनिधियों को कार्यशाला में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया जाये। इसके अलावा कार्यशाला के अवसर पर 7 प्रगतिशील किसानों जिसमें एक अनुसूचित जाति/जनजाति एक महिला कृषक, दो कृषक फसल उत्पादन क्षेत्र के एक कृषक कृषि विविधकरण, एक कृषक उद्यान, एक कृषक दृग्ध उत्पादन/मधुमक्खी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, रेशम विभाग आदि से भी सम्मानित किया जाये। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि कार्यो में लगे जनपदीय अधिकारियों को विकास खण्ड अधिकारी, विकास खण्ड का प्रभारी नामित किया गया हैं। उप कृषि निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई को कृषक कल्याण कार्यशाला हेतु नामित अधिकारी सुमित पटेल जिला कृषि अधिकारी विकास खण्ड अकबरपुर सभागार हेतु, जिला उद्यान अधिकारी सरवनखेडा, सहायक स0निबन्धक सह0 विकास खण्ड मैथा आयोजन स्थल केवीके दलीपनगर हेतु नामित है। इसी प्रकार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एमपी सिंह डेरापुर विकास खण्ड, पशु चिकित्साधिकारी अलोक वर्मा झींझक, पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुशवाहा संदलपुर, पशु चिकित्साधिकारी संतोष कुमार तिवारी राजपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी विकास खण्ड अमरौधा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास खण्ड मलासा तथा पशु चिकित्साधिकारी अजय केशरवानी रसूलाबाद विकास खण्ड, आयोजन स्थल रसूलाबाद विकास खण्ड सभागार हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये है।