Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा शासन में जनता परेशान है-करूणेश

भाजपा शासन में जनता परेशान है-करूणेश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सासनी में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लाक अध्यक्ष विजेन्द्रकान्त पाठक की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि आज देश की जनता भाजपा सरकार के शासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। एक भी कार्य जनता के हित में नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि आज देश का किसान आत्म हत्या कर रहा है और सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। फिर भी मोदीजी विदेश यात्रा कर रहे हैं। कार्यकर्ता सममेलन के प्रभारी कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान, मजदूर, गरीब परेशान हैं। पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि नोटबन्दी से अभी तक देश समरा भी नहीं था कि जीएसटी लागू करके व्यापार ठप्प कर दिया। सासनी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिकुमार कौशिक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल में बेहताशा मूल्यवृद्धि करके आम जनता को परेशान कर दिया है। संचालन कृपेन्द्र सिंह चौहान ने किया।
सम्मेलन में सुरेशचन्द्र शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, वीरेन्द्र उपाध्याय, रामजीलाल दीक्षित गोविन्दशरण चतुर्वेदी, पप्पू, ग्रीशचन्द्र, ओमप्रकाश, सतेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, टीकाराम, महावीर शर्मा, पन्नालाल, विनोद कुमार, हरीनिवास शर्मा, प्रेमशंकर दीक्षित, हरीशंकर शर्मा, बनवारीलाल सविता, सुरेशचन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।