Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पदों पर बैठे लोगों ने अपनी गरिमा को खो दिया है-लवानियां

पदों पर बैठे लोगों ने अपनी गरिमा को खो दिया है-लवानियां

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा निरंतर वार्डों में जाकर सम्मेलन किए जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस की उपलब्धियां और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जा रहा है जनता को बताया जा रहा है। जोन 4 का सम्मेलन नई बस्ती रमनपुर में वरिष्ठ महिला नेत्री सलमा बेगम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी राजू लवानिया एवं शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत किया।
राजू लवानियां ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया है। इस सरकार की संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों ने अपने पद की गरिमा को खो दिया है जो बड़ी सम्मान के पद हैं। आज इन पदों की गरिमा खत्म हो गई है ऐसा मोदी का तानाशाही रवैया शायद कभी नहीं रहा। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यदि कोई रोक सकता है तो वह केवल कांग्रेस है।
सम्मेलन में अविनाश पचैरी, गिरिराज सिंह गहलौत, बबलू खान, मोहम्मद तौसीफ, वली मोहम्मद, जान मोहम्मद, भंवरी देवी, मोहम्मद इरफान, मधुर मनोहर शर्मा, कपिल नरूला, त्रिलोकी वर्मा, कुर्बान अली शहजादा, नजमा, मुमताज, परवीन, रज्जू देवी, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।