Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों व मुख्य सचिव से वार्ता के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सकारात्मक निर्णय हुआ हड़ताल दौरान लेखपालों के विरुद्ध की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाही समाप्त करने पर उपशाखा घाटमपुर के सभी लेखपालों द्वारा हड़ताल समाप्त करने व काम पर वापस आने की जानकारी आज तहसील अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव ने साथी नवनीत कुमार मिश्रा तहसील मंत्री व अन्य लेखपालों के साथ उप जिलाधिकारी मीनू राणा से भेंट कर दी और उन्हें ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का निर्णय बताया कि सभी लेखपाल आप पूर्ण रुप से तहसील का कार्य करने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में चल रही कलमबंद हड़ताल 17 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों के मध्य मांग पत्र पर लिखित सहमति बनने के उपरांत तथा हड़ताल दौरान की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाही समाप्त की जाने की सहमति के उपरांत प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा लिखित रूप से हड़ताल को वापस लेकर काम पर लौटने की घोषणा की गई है। तहसील अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मांग पत्र पर लिखित सहमति के अनुक्रम में उप शाखा घाटमपुर के सभी लेखपाल काम पर लौट आए हैं।