Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने टिकरा कल्याणपुर के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने टिकरा कल्याणपुर के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने आज टिकरा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत का किया निरीक्षण। टिकरा के जन प्रिय शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में लगभग 600 ग्रामीणों को ठहराया गया उनको जिलाधिकारी ने फल वितरण किया तथा एक एक ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकारी खाद गेंहू, चावल वितरण करने के दिये निर्देश।
उन्होंने लेखपाल सुदीप दुबे द्वारा निरन्तर अच्छा कार्य करने पर स्पेशल इंट्री देने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिये निर्देश। उन्होंने रोतेपुर गांव में पूर्व मा0 विद्यालय कल्याणपुर में ठहरे हुए ग्रामीणों का हाल चाल लेने पहुंचे वहां पर सभी को दवा, खाने की समस्त सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने पीड़ितों की सहायता करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, लेखपाल आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।