Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉलिथीन प्रतिबंधित से प्लास्टिक व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया-इखलाख मिर्जा

पॉलिथीन प्रतिबंधित से प्लास्टिक व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया-इखलाख मिर्जा

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। उत्तर प्रदेश डिस्पोजल एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष इखलाख मिर्जा की अध्यक्षता में घंटाघर चौराहा व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। जानकारी देते हुए इखलाख मिर्जा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलिथीन को पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके कारण प्लास्टिक व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। धरने के माध्यम से व्यापारियों ने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया प्रदेश में लगभग 1000 उद्योग इस व्यापार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुये हैं। हमारे इस उद्योग से दस लाख परिवार को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। हमारे उद्योगों में निरमा के लिए प्रयुक्त मशीनरी की लागत करोड़ों की होती है। व्यापारियों ने कहा कि हम पॉलिथीन प्रतिबंध के समर्थन में हैं। लेकिन हमारा पछ भी सुना जाए हमारे पक्ष को भी रखने का मौका दिया जाए। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। मुख्य रुप से उपस्थित इखलाख मिर्जा, रोशन गुप्ता, सुधीर विज, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।