Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हरियाली तीज क्वीन बनी प्रीति

हरियाली तीज क्वीन बनी प्रीति

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है वैसे वैसे भारतीय संस्कृति लुफ्त होती जा रही है। भारतीय संस्कृति से कहीं न कही पाश्चात्य संस्कृति हावी होने की कोशिश कर रही है। भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए कई सामाजिक संगठन आगे हां रहे हैं तो वही कुछ महिलाओं ने भी भारतीय समिति को बचाने का बिड़ा उठा रखा है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में एक अपना अलग ही महत्व है सावन के सोमवार को महादेव के दर्शन के लिए मंदिरों में लंबी लंबी कतारें दिखती है। तो वही दूसरी तरफ सावन के महीने में हरि तालिका तीज का त्यौहार महिलाओं के जीवन में अपना अलग ही महत्व दर्शाता है। हरि तालिका तीज के त्यौहार में महिलाएं अपने अपने तरीके से त्यौहार को रोमांचक बनाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। कुछ यही नजारा महिलाओं के एक संगठन में दिखा। जहां हरि तालिका तीज के त्यौहार में सोलह श्रंगार करके हरि तालिका तीज के त्यौहार में महिलाओं द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरी साड़ी, हरि चूड़ियां में सोलह श्रंगार किया। इस प्रतियोगिता में हरियाली क्वीन का ताज प्रीति को पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत हरियाली तीज क्वीन को सभी महिलाओं ने बधाई दी। मुख्य रूप से उपस्थित सुधा शुक्ला, पूनम खन्ना, सरस्वती संत्या, कुसुम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।