Thursday, April 24, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान की अध्यक्षता में सचेन्डी स्थित जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति जी को एक संबोधित ज्ञापन दिया गया। आरोप लगाते हुए मोहम्मद उस्मान ने बताया कि भारत सरकार की विशेष रेल परियोजना के अंतर्गत डेडीक्रेटेड फ्रेट कोरीडोर के निर्माण हेतु किसानों की लगभग 144.8690 हे भूमि अधिग्रहण 26/8/2010 को किया गया था। जिसमें कानपुर नगर के लगभग 37 राजस्व गांव के लगभग 5000 किसान परिवार प्रभावित हुए हैं जिनसे पूर्व में वादा किया गया था। कि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के प्रत्येक परिवार से एक आश्रित को उसकी योग्यता अनुसार रेल विभाग में नौकरी में लिया जाएगा। परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ऐसा नहीं किया गया। 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। आज सैकड़ों की तादाद में किसानों ने उपस्थित रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्य रुप से उपस्थित नगर अध्यक्ष मो उस्मान, बलवान सिंह यादव, राज कुमार तिवारी, रईस हुसैनी, जावेद हुसैनी, सद्दाम अहमद, अश्वनी त्रिवेदी, मो नसीम, दीपक शर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।