Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मूसलाधार बारिश ने गरीबों के आशियाना को बनाया निशाना

मूसलाधार बारिश ने गरीबों के आशियाना को बनाया निशाना

घायलों का ईलाज करते डॉक्टर

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। गरीबों के आशियाना ध्वस्थ होते नजर आ रहे है। गरीबों के आशियाना पर भगवान भी दया करने का मन नहीं बना रहे है। जहां एक ओर मूसलाधार बारिश ने बाढ़ की नौबत बना दी वहीं गरीबों के कच्चे मकानों पर अपनी नजर तिरछी करे हुए है। आपको बता दे कि आज सोमवार को मैथा तहसील के गहलौ गांव में एक गरीब के कच्चे मकान की छत ठय गयी। जिसमे बुजुर्ग पति पत्नी दब गए। जैसे ही गांव वालों को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी वैसे ही गांव वाले दौड़ पड़े। दबे हुए बुजुर्गों को बाहर निकाल कर एबुलेंस 108 को डायल कर शिवली सामुदायिक में भर्ती कराया गया। एबुलेंस कर्मी श्रीकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही गैहलौ गांव पहुँच प्राथमिक उपचार कर शिवली सामुदायिक अस्पताल गया जिसका उपचार डॉ पूनम मौर्या, डॉ सुंधिजा, वार्ड बॉय सन्तोष आदि कर्मी मौजूद रहे। घायल की हालत बिगड़ते देख घायलों को जिला अस्पताल माती रिफर किया गया।