Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीषण बस हादसे पर भाजपा ने जताया शोक

भीषण बस हादसे पर भाजपा ने जताया शोक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक नगर कार्यालय रामजानकी मन्दिर पर नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में अलीगढ रोड स्थित मडराक पर हुये भीषण बस हादसे में मृतकों की आत्मा शांति के लिये 2 मिनट का मौन रख गहरा शोक प्रकट किया गया तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की गई।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने कहा कि भीषण बस हादसा एक दिल दहला देने वाली घटना थी। घटना में मृत लोगों के प्रति भारतीय जनता पार्टी अपनी शोक संवेदना प्रकट करती है तथा इस दुख की घडी में दुखी परिवारों के साथ भाजपा खडी है। भाजपा ने अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे सडक हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम के साथ जागरूकता फैलानी चाहिए जिससे अनेकों घरों को उजडने से बचाया जा सके।
शोकसभा में मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, अशोक गोला, यतेन्द्र वार्ष्णेय, देवेन्द्र शर्मा, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सुनील पंडित, रमेश राजपूत, नवीन शर्मा, अंकित बंसल, अंकित गौड, उद्धवकृष्ण शर्मा, दिलीप चौधरी, गौरवकांत शर्मा, शुभम गोस्वामी, मुकेश वर्मा, दीपक वार्ष्णेय, नरायणलाल, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, बासुदेव माहौर, लीलावती पुण्ढीर, भीकम सिंह चौहान, ऊषा देवी, विश्वनाथ आर्य, मुकेश सोनी, जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, योगेश वार्ष्णेय, पं. मनोज शर्मा, हैप्पी आत्रेय, हिमांयु खां, अनिल कूलवाल, श्रीनिवास शर्मा, अरविन्द चौधरी, चौ. चन्द्रवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।