Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगला गगे में फायरिग से दहशत पुलिस मौके पर पहुँची, आरोपी फरार

नगला गगे में फायरिग से दहशत पुलिस मौके पर पहुँची, आरोपी फरार

फिरोजाबाद/जसराना, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना के गांव नगला राधे में अपने घर के बाहर खोखे पर बैठे एक युवक के ऊपर दो युवकों ने फायरिग कर दी। फायरिग के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। जव तक पुलिस पहुंचती उससे पूर्व आरोपी फायरिग करते हुए भाग निकले। विवाद के पीछे मंगलबार को हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।
थाना जसराना के गांव नगला गगे निवासी विमल पुत्र राधेश्याम अपने घर के बाहर रखे खोखे पर अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। तभी नगला तुर्सी दो युवक आये और विमल को ढूंढते हुए खोखे पर पहुंचे विमल को बैठा देख फायर कर दिया। फायर होते ही मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगो के आने पर आरोपी दोनों युवक भाग गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है। थाना जसराना पुलिस ने कहा फायरिग हुई है जांच की जा रही है।