Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुल्हन की विदा कराकर जा रही मिनी बस पलटी, दुल्हन समेत 20 घायल

दुल्हन की विदा कराकर जा रही मिनी बस पलटी, दुल्हन समेत 20 घायल

मक्खनपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई मिनी बस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दुल्हन की विदा कराकर मैनपुरी की ओर जा रही बारातियों से भरी मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन समेत करीब 20 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
रविवार को मैनपुरी से एक बारात फिरोजाबाद आई थी। देर रात्रि बारात विदा होकर मैनपुरी वापस जा रही थी। मिनी बस में दुल्हन के साथ बाराती भी सवार थे। रात्रि करीब ढाई बजे मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में पहुंची थी। तभी चालक को झपकी आ गई और मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। दुल्हन समेत अन्य बाराती जान बचाने के प्रयास करने लगे। डायल 100 पीआरवी 0658 ने मौके पर पहुँच थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी। एसएसआई मक्खनपुर मय पुलिस पीआरवी एसएसआई रामौतार सिंह, कांस्टेबल धनपाल सिंह, होमगार्ड शेर सिंह सहित मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां बारातियों के घायल होने की जानकारी होने पर चिकित्सकों की टीम उपचार के लिए लगाई गई। चिकित्सकों का कहना है कि समय से उपचार मिल जाने के कारण सभी की हालत में अब सुधार है। किसी भी बाराती की स्थिति नाजुक नहीं है।