Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो अक्टूबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

दो अक्टूबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी नगर फिरोजाबाद, शिकोहाबाद टूण्डला, सिरसागंज तथा जसराना के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज समस्त राजकीय भवन अर्ध सरकारी गैर सरकारी कार्यालय संस्थाऐं एवं प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाओं पर फहराया जाएगा तथा बापू के चित्र का अनावरण माल्यार्पण रामधुन गायन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे चिकित्सालयों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोग निवारण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन तथा राजकीय किशोर ग्रह में निरुद्ध किशोरों को वस्त्र व मिष्ठान वितरण किए जायेंगे। मध्यान्ह 12 बजे से क्षेत्रीय गांधी आश्रम शिकोहाबाद में विचार गोष्ठी एवं गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी तथा कुष्ठरोग आश्रम पर कुष्ठ रोगियों को वस्त्र आदि का वितरण किया जाएगा। अपराहन 2 बजे से नगर फिरोजाबाद के निजी चयनित श्रमिक बाहुल्य बस्ती में तथा जिला कारागार में गांधीजी के योगदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।