Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा पिछड़ा वर्ग के अमित कुशवाहा बने शहराध्यक्ष

भाजपा पिछड़ा वर्ग के अमित कुशवाहा बने शहराध्यक्ष

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की संस्तुति के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बधौतिया द्वारा युवा तेज तर्रार भाजपा नेता अमित कुशवाहा (क्रेकर सर) को भाजपा पिछड़ा वर्ग का शहराध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर तमाम भाजपाईयों ने भारी हर्ष जताया है।
नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग शहराध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा है कि वह शीघ्र ही कमेटी का गठन करेंगे और पूरे पिछड़ा वर्ग के सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी व संगठन को मजबूत करेंगे तथा आगामी 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे तथा आगामी चुनावों में पिछड़ा वर्ग बहुत बड़ी भूमिका निभायेगा तथा उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे।