Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्गा टेंट हाउस में लगी भयंकर आग

दुर्गा टेंट हाउस में लगी भयंकर आग

भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप, पूर्व सपा विधायक पहुंचे मौके पर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र जिजौली स्थित एक टेंट हाउस में मध्य रात्रि अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया। शुक्रवार तड़के सात बजे तक आग पर कई दमकलों व आसपास की समरसेबिलों के माध्यम से एसओ सुजात हुसैन ने काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग सब कुछ स्वाहा हो गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र चैकी के सामने निवासी नगला श्रोतीय वाले देवेंद्र उपाध्याय की इसी थाना क्षेत्र के जिजौली में दुर्गा टेंट हाउस के नाम से तीन मंजिला नामी दुकान है। इसी में गोदाम है। मध्यरात्रि किसी तरह इस टैंट में भयंकर आग लग गईं। गुरूवार की रात्रि लगभग तीन बजे लोगों को पता चला जब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना टैंट मालिक, मक्खनपुर पुलिस, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गये। फायरकर्मी ने दीवारें तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सुजात सिंह ने आस-पाय के समर सेबिल को भी चालू करा दिया। फायर कर्मियो ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक सब कुछ आग में जलकर स्वाहा हो गया। लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुँच गए। लोगों में काफी देर तक इतनी बड़ी घटना जिसमें आग से लाखों का नुकसान हो जाने के कारण किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न आने से आक्रोश था। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा भी पहुँच गए। काफी देर आक्रोश के बाद एसडीएम शिकोहाबाद जैनेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर मुआयना किया और टैंट मालिक से जानकारी ली। उनके साथ कानूनगो भगवान सिंह, लेखपाल मनोज और एसओ मक्खनपुर सुजात हुसैन भी मौजूद रहे।