Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूसरे पति के घर रह रही महिला ने स्वयं को फांसी लगाने का किया प्रयास

दूसरे पति के घर रह रही महिला ने स्वयं को फांसी लगाने का किया प्रयास

जेठ व ससुराल के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, पति को भिजवा चुकी है जेल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ में दूसरे पति के घर रह रही एक महिला ने स्वंय को फाॅसी लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहंुची पुलिस ने महिला को फंदे से उतार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र लालऊ निवासी दयाशंकर जाटव के घर में रह रही उसके छोटे भाई की पत्नी मिथलेश ने आज दोपहर परिजनों से कलह होने पर स्वंय को कमरे में बंद कर फांसी को फंदा लगा लिया। उसी दौरान मिथलेश की मां माया देवी पत्नी विधियाराम निवासी बमतापुर सैफई इटावा के शोर करने पर पडोसियों द्वारा डायल 100 को सूचना कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पीआरपी द्वारा कमरे के किवाड तोड कर महिला को फंदे से उतारते हुए अचेत हालत में सरकारी ट्रामा सेन्टर पर भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया। होश आने पर महिला ने बताया कि उसका पति दयाशंकर उसके परिजन उसको दूसरे पति ग्रीश को जेल जाने के बाद मारपीट व परेशान करते है। आज पीड़ित महिला एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से मिलने गयी थी। जहां से आने के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके नाराज होकर उसने उक्त कदम उठाया है। पुलिस की माने तो मिथलेश की दस वर्ष पूर्व टूण्डला के गांव खैरारा निवासी बन्टू पुत्र ज्वाला प्रसाद के साथ हुई थी जिस के दो बच्चे भी है एक वर्ष पूर्व वह अपने बहनोई मुन्नालाल निवासी लालऊ के घर आयी थी। उसके बाद पडोस के ग्रीश से प्रेम प्रसंग करते हुए उसकी के घर में रहने लगी। पांच अप्रैल 2018 को ग्रीश पर खुद ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसको जेल भिजवाया दिया। उसके बाद घर में निवास करने लगी। आज कहासुनी होने पर फांसी लगाने का प्रयास किया है।