Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में पहली बार वाल्मीक प्रतिमा का स्थापित कर हो रही है पूजा अर्चना

नगर में पहली बार वाल्मीक प्रतिमा का स्थापित कर हो रही है पूजा अर्चना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के पहली बार चन्द्रवार गेट पर महार्षि वाल्मीक के प्रतिमा को स्थापित कर नौ दिन तक पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह-साय आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का सिलसिला चल रहा है।
विकास बाल्मीक ने बताया कि नगर फिरोजाबाद में प्रथम बार गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव की तहर महार्षि वाल्मीक जी की प्रतिमा का स्थापित करते हुए पूजा अर्चना की जा रही है। वाल्मीक जयन्ती के दिन महाआरती के साथ प्रतिमा को एक अच्छे स्थान पर स्थापित कराया जायेगा। सांय के समय बाल्मीक बस्ती में एक अलग से मेला से लगता है। जहां स्वजाति के साथ अन्य जाति के लोग भी आरती में आकर प्रसाद ग्रहण करते है। हम लोगो को सदेश देना चहाते है कि भगवान राम के पुत्र लव-कुश का वाल्मीक आश्रम में लालन पालन हुआ था। भगवान राम को अपना आराध्य माने वालों से निवेदन है कि वाल्मीक जी को भी मानना चाहिये। जिससे हम वाल्मीक लोगो से प्रेम करना अपने साथ शुभ कार्यो में उपस्थित रहने के लिए आमन्त्रित करना चाहिये।