Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्गा विर्सजन का आया व्यक्ति नहर में डूबा मौत

दुर्गा विर्सजन का आया व्यक्ति नहर में डूबा मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद के शंकरपुरी निवासी एक व्यक्ति नहर में गिर गया था। जिसके शव को आज नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक दुर्गा विसर्जन के लिए नहर पर आया हुआ था।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र शंकरपुरी निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश विगत दिन क्षेत्र में नवदुर्गा उत्सव के चलते स्थापित दुर्गा की प्रतिमा को नवरात्रि समाप्ति पर नहर मंें विर्सजन करने के लिए क्षेत्रीय लोगो के साथ आया हुआ था। उसी दौरान किसी तरह उसका पैर फिसने से नहर में डूब गया। जिसकी नहर में डूबने से मौत हो गयी। मृतक का शव आज सुबह नगला छेकुर के समीप मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।