Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुइ्र मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलो का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव लडऔं निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सोवरन सिंह को पडोसी में हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करना महगा पड गया। मारपीट करने आये लोगो ने अनिल को ही मारपीट कर घायल कर दिया। विगत रात्रि में गांव के मनोज कुमार पुत्र जगदीश को त्रिलोकी के परिजन उधारी के पैसो को लेकर मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान अनिल ने बीच में आकर मनोज को बचाने का प्रयास किया। उसी दौरान बचाव करने आये युवक को मारपीट करने वालों ने घायल कर मौके से भाग निकले। मारपीट में घायल अनिल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी 19 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र हरीसिंह , 40 वर्षीय चन्द्रादेवी पत्नी बीरसिंह 35 वर्षीय सूरजमुखी पत्नी गंगा प्रसाद, 35 वर्षीय बीरी सिंह पुत्र चरनसिंह विपिन पुत्र हरीसिंह में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी। दोनो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में उक्त दोनो पक्ष के लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एक पक्ष वीरी सिंह का था दूसरी हरीसिंह का दोनो ही परिवार के लोग है।