Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत को जानो प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न

भारत को जानो प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तहसील क्षेत्र में स्थित अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के सभागार में भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा उमरी के तत्वाधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सचान के निर्देशन में आयोजित की गई, प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने सफलतापूर्वक प्रश्नों के जवाब देकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों कनिष्ठ व वरिष्ठ में विभाजित किया गया था। कनिष्ठ वर्ग में 10 व वरिष्ठ वर्ग मे10 टीमों के 40 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रीजनल मंत्री संस्कार सी.ए भारत जुनेजा और प्रांतीय संयोजक भारत को जानो संजय दुआ ने भारतवर्ष की भौगोलिक परिस्थितियों इतिहास विज्ञान खेलकूद व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे। संजय दुआ ने कंप्यूटर का संचालन कर बड़ी स्क्रीन पर प्रश्न दिखाएं। कनिष्ठ वर्ग में महर्षि दयानंद बब्बू लाल इंटर कॉलेज उमरी के अर्पित कुशवाहा व विशाल द्विवेदी ने प्रथम स्थान कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर फतेहपुर के छात्र विवेक कुमार व युवराज सिंह ने द्वितीय स्थान अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के यश राज वर्धन, जितेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के विकास पाल व प्रखर तिवारी ने प्रथम महर्षि दयानंद बब्बू लाल इंटर कॉलेज उमरी के सुयश मिश्रा व प्रांशु सचान ने द्वितीय एच एल एस इंटर कॉलेज के अमन प्रजापति वह आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर आए छात्रों को रीजनल मंत्री सीए भारत भूषण जुनेजा पूर्व जोनल चेयरमैन इंजीनियर सीपी अरोरा व पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, संगठन एवं संस्थापक ब्रह्मावर्त ने आशीर्वाद दिया। तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए। बंसलाल सचान अध्यक्ष समन्वय समिति कानपुर देहात ने प्रतियोगिता में आए मेहमानों और अगन्तुकों का स्वागत किया और मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। महेश चंद्र ने बताया कि भारत जानो का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने देश के प्रति प्रेम गर्व और समर्पण के भाव को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी में युवा पश्चिमी सभ्यता की चकाचैंध में भारतीय संस्कृति भूलते जा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सचान ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन कर हम बच्चों को संपूर्ण भारत की जानकारी देना चाहते हैं। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार शर्मा शंकर सहाय निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र शुक्ला ने की। समारोह के आयोजन में अजीत सिंह सचान रमेश चंद वर्मा ने अपना विशेष योगदान दिया।