Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में नौजवानों को मिली जिम्मेदारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में नौजवानों को मिली जिम्मेदारी

वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई

जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने वार्ता के दौरान दी जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्टेशन रोड स्थित ओम होटल में आयोजित में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने युवाओं को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
प्रगतिशल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि युवजन सभा का जिलाध्यक्ष राजनीति में काफी समय से सक्रिय ब्रजेश उपाध्याय पैंठ वाले के बेटे प्रशांत उपाध्याय, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष ओम होटल के मालिक लला चैधरी के बेटे अभिषेक यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष नवाज खान राजू, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव हृदेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा मंडल प्रभारी सुहागनगर निवासी अंकित यादव को बनाया गया। उन्होंने बताया नौजवानों की शक्ति से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। हमारा मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 है जिसके लिए कम समय में काफी तैयारियां करना है। वार्ता के दौरान मीना राजपूत, लला चैधरी, प्रशांत उपाध्याय, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव, अंकित यादव गोलू, नवाज खान राजू, हरदेश यादव, विपिन यादव, अमन गुर्जर, राजू सलूजा आदि मौजूद रहे।