Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जूडो कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21-22 को हाथरस में

जूडो कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21-22 को हाथरस में

2017-01-11-02-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। ‘वल्र्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ भारत’ सामुराई-लीग आॅफ चैम्पियंस द्वितीय इण्डो नेपाल सोतोरियो अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता-2017 का आयोजन 21 व 22 जनवरी को जिला स्टेडियम, कलेक्ट्रेट मथुरा रोड पर कराने जा रही है। प्रथम इण्डो नेपाल सभी के सहयोग से बहुत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु व हैदराबाद से लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान से भी टीमों के भाग लेने की संभावना है।
यह प्रतियोगिता वल्र्ड कराटे फैडरेशन के नियमानुसार होगी और यह पूरे संसार के कराटे खिलाड़ियों के लिये गौरव की बात है कि कराटे अब ओलम्पिक में आ गया है। पहले अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी द्वारा प्रपोज्ड था, लेकिन अब फाइनल कर दिया है। प्रतियोगिता के जज व रेफरी इंचार्ज सिहान विजय कुमार (कानपुर), सिहान सुनील कुमार (मेरठ), सेन्सई नितिन सोलंकी (आगरा) हैं तथा प्रतियोगिता के रेफरी व जज कन्हैया बेनीवाल (उपाध्यक्ष-व.वू.सो.क. सं.), विदित कुमार (हापुड़), कमल किशोर (हरियाणा), विकास शर्मा (मथुरा), विजेन्द्र माहौर (मथुरा), श्यामलाल यादव (आगरा), शिवम् आर्य (आगरा), हिमेश डेविड (हाथरस), कौशल वर्मा (मेरठ), सुरेश कुमार (गाजियाबाद), प्रशान्त राठौर (गाजियाबाद), मनोज यादव (मध्य प्रदेश), ए.एक्स. पानुस्वामी (तमिलनाडु), कुर्वान खान (बुलन्दशहर), पूर्व कैप्टन रंधीर सिंह सोलंकी (बुलन्दशहर), राशिद अंसारी (मेरठ) हैं और प्रतियोगिता में व्यवस्थापक के रूप में आबिद मलिक, फिरोज खान, संदीप कुमार, जोगिन्दर कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, नितिन अग्रवाल लगे हैं तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में हर्षवर्धन उपाध्याय भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता खिलाड़ी 20 जनवरी को हाथरस में अपनी टीम के साथ आ जायेंगे और प्रातः 10 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो जायेंगे। प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक जज व रेफरी सेमिनार कराया जायेगा जो कि सिहान विजय कुमार व सिहान एम.एस. सामुराई की देखरेख में होगा। प्रतियोगिता का 21 जनवरी को काता इवेन्ट का उद्घाटन समारोह में सांसद राजेश दिवाकर, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, वरिष्ठ भाजपा नेता बासुदेव माहौर एड., एक्साइज अधिकारी हुकुम सिंह, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य अविन शर्मा, पत्रकार कृष्णबिहारी शर्मा भाग लेंगे। जबकि 22 जनवरी को कुमिते (फाइट) के उद्घाटन समारोह में सिकन्द्राराऊ विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बसपा नेता ब्रजमोहन राही भाग लेंगे और 22 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन एवं वरिष्ठ सपा नेता हाजी फजुलर्रहमान भाग लेंगे। प्रतियोगिता में संस्था ने हाथरस से सभी स्कूलों की टीमों को भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है चूंकि यह हाथरस के लिये गौरव की बात है कि इस प्रकार की प्रतियोगिता दूसरी बार जनपद में होने जा रही है। सभी से अनुरोध है कि अपने स्कूलों की टीम को इस प्रतियोगिता में भाग दिलायें। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली पुलिस की टीम भी भाग लेने की संभावना है। दिल्ली पुलिस के कोच राकेश पाल से बातचीत हो गई है। प्रतियोगिता में संस्था द्वारा जिस टीम के सबसे ज्यादा मेडल होंगे उस टीम को 4, 5, 6 फीट की ट्राफी दी जायेगी। विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक व प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में एक ओपन चेलैंज भी रखा गया है। जिसके अन्तर्गत स्वर्ण पदक विजेता को 11000 रूपये, रजत पदक विजेता को 5100 रूपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2100 रूपये तथा ट्राफी से सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी आज प्रतियोगिता के आयोजक एवं वल्र्ड वूडो सोतोरिया कराटे संघ के मुख्य प्रशिक्षक व अध्यक्ष मान्धता सिंह सामुराई एड. ने आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।