Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की बोर्ड मीटिंग हंगामा के साथ सम्पन्न करोडों के विकास कार्य पर लगी मोहर

नगर निगम की बोर्ड मीटिंग हंगामा के साथ सम्पन्न करोडों के विकास कार्य पर लगी मोहर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम की आज तीसरी बोर्ड मीटिंग पालीवाल हाॅल में हंगामें के साथ सम्पन्नन हुई। जिसमें करोडो के प्रस्ताप पास भी हुये।
बताते चले कि आज नगर निगम की तीसरी बोर्ड मीटिंग नगर आयुक्त विजय कुमार, महापौर नूतन राठौर द्वारा उपसभापति योगेश कुमार शंखवार की अध्यक्षता में हंगामा के साथ शुरू हो गयी। विरोधी दल के नेता देशदीपक यादव के साथ मुनेन्द्र यादव नन्दू ने जमकर विरोध किया, कहा कि महापौर द्वारा जगह-जगह अपने नाम की पट्टिकायें लगायी जा रही है। जिसमें पार्षद के साथ नगर विधायक मनीष असीजा का नाम छोटे अच्छरों में अंकित कराया जा रहा है। जबकि महापौर का नाम मोटे अच्छरों में अंकित है। जिससे जनता को क्या संदेश देना चहाती है। विकास कार्य महापौर के नाम लिख जायेगा। वही पुराने प्रस्तावो को ठीक से लागू नही किया गया। पुनः नये प्रस्तावों को पास कर लिया जाता है। ठेकेदारों के साथ महापौर नूतन राठौर की मिली भगत पार्षदों के गले नही उतर रही है। वही विगत प्रस्तावों में प्रत्येक वार्ड के पार्षद के पास सीयूजी नम्बर चार कुर्सी एक मैज हर वार्ड में निगम द्वारा देने की बात कही गयी थी। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नही की गयी। नगर निगम के दुकाने कोडियों के दाम पर उठायी जा रही है। जिससे नगर निगम के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। नगर निगम के नाम में लोग ठेका उठाकर अवैध बसूली कर रहे है। उसको रोका जाये। स्वच्छता के नाम पर कर्मचारियों को दोहन हो रहा है। वार्ड में भेजे जा रहे है 30 से 35 कर्मचारी डयूटी पर 15 से 20 कर्मचारी काम कर रहे है। जिससे स्वच्छता के नाम पर लोगो को काफी परेशानी का सामना करना हो रहा है। सुबह से सांय तक आरोप प्रत्यारोप के चलते सांय के समय करोडो के विकास कार्य पर मोहर लगा दी गयी। बन्देमातमॅ् राष्ट्रीयगान के साथ सदन की बैठक उपसभापति द्वारा धन्यवाद देकर समाप्त करायी।