Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला आयोग की सदस्य ने महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

महिला आयोग की सदस्य ने महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अस्पताल को साफ सुथरा रखने में चिकित्सक दे विशेष ध्यान: पूनम कपूर
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर अकबरपुर जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर महिला मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा पूछा की चिकित्सक बाहर की दवा तो नही लिखते है जिस पर महिला मरीजों द्वारा बताया गया कि नही दवा अस्पताल से ही मिलती है। अस्पताल परिसर में गन्दगी पर नाराजगी व्यक्त कर पूनम कपूर ने व्यवस्था में सुधार करने के आदेश चिकित्सा अधीक्षक को दिये।
उक्त अवसर पर अकबरपुर महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुँची राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने शासन की महत्वपूर्ण जननी सुरक्षा योजना, आष्युमान भारत योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जाँच पड़ताल की। महिला वार्ड के प्रसव कक्ष निरीक्षण कर और सुधार के निर्देश चिकित्सा प्रभारी को दिये। प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूनम कपूर ने अस्पताल में होने वाली डिलीवरी के फीमेल रजिस्टर को चेक कर नवजातों के अनुपात पर संतोष व्यक्त किया। महिला आयोग की सदस्य ने कुछ दिन पूर्व प्रसव करा चुकी महिलाओं से इनके रजिस्टर में दर्ज मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के अलावा किसी डॉक्टर अथवा कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने के सम्बन्ध भी जानकारी ली। महिलाओं द्वारा अस्पताल में मिली सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करने के अलावा रिश्वत न मांगे जाने की बात कहने पर पूनम कपूर संतुष्ट दिखाई दी। उन्होंने ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता चैक करने के साथ ही पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गन्दगी पर पूनम कपूर ने नाराजगी व्यक्त करके चिकित्सा अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने व सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिये। वही तीमारदारों द्वारा अस्पताल में पान मसाला खाकर थूकने वालांे को समझाया तथा परिसर में गंदगी न करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शासन द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। महिला स्वास्थ्य के प्रति सरकार सजग इस मौके पर सदर तहसीलदार ऋषीकांत राजवंशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर आदि मौजूद रहे।