Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व प्रौढ़ की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व प्रौढ़ की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसेना क्षेत्र जमालपुर रोड पर आज गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की गिरकर मौत हो गयी। जबकि उसका भाई घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार प्रौढ़ की मौत हो गयी।
थाना लाइनपार क्षेत्र के गाँव गुंदाऊं निवासी 52 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी हरीशंकर अपने भाई मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के नगला नया निवासी रघुवीर सिंह के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर मटसेना क्षेत्र स्थित किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शमिल होने गुरुवार को जा रही थी। मोटर साइकिल जैसे ही जमालपुर रोड पर पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी और मुन्नी देवी व उनका भाई रघुवीर सिंह घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लायी। यहां चिकित्सक ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी आ गये। जिनमे कोहराम मच गया। फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया की मुन्नी देवी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दूसरी घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र की है। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। थाना मक्खनपुर के जहांगीरपुर गैलरई निवासी 55 वर्षीय रामतीर्थ सिंह पुत्र गंगा सिंह मोटर साईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था तभी अचानक मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही घर ले गये। वहीं अन्य सड़क हादसों में कालीचरन पुत्र राकेश विजौली खैरगढ़, ग्रीश पुत्र रैवाडी लाल नगला सतेना ऊसरा हार इटावा, रामसेवक पुत्र फौरन सिंह नगला गिरधारी लाइनपार, उदय सिंह पुत्र रघुवर दयाल नगला चंद शिकोहाबाद, फईम अली पुत्र इकवाल, दीपक पुत्र सर्वेश नगला भाऊ दक्षिण घायल हो गये।