Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीआरबी ने एमएलडीवी को 44 रन से हराकर सीरिज में बनाई बढ़त

डीआरबी ने एमएलडीवी को 44 रन से हराकर सीरिज में बनाई बढ़त

2017.02.02 05 ravijansaamna
पुरुस्कार देते प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार

हाथरस, जन सामना संवाददाता। डी.आर.बी.इण्टर काॅलेज के क्रीडास्थल पर खेले गये 20-20 के रोमांचक मुकाबले में डी.आर.बी. ने एम.एल.डी.वी. को 44 रन से हराकर 5 मैचों की श्रंखला में 2-1 से बढत हासिल की। एम.एल.डी.वी. के कप्तान अर्जुन सिंह ने टाॅस जीता एवं फील्डिंग करने का फैसला लिया। डी.आर.बी. ने एम.एल.डी.वी. को 125 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें तरून के 36, मनीष ने 26 एवं अदीम ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। एम.एल.डी.वी के रिहान ने 3, सोहिल ने 1 एवं गौरव ने 1 विकेट लिया। जबाब में खेलने आये एल.एल.डी.वी. के खिलाडी डी.आर.बी. की घातक गेंदबाजी के आगे टीक नहीं सके और पूरी टीम 80 रन पर आउट हो गई। एम.एल.डी.वी. के कप्तान अर्जुन ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। डी.आर.बी. की ओर से तरून ने 3, अदीम ने 3, उमेश ने 2 विकेट लिये। 2 खिलाडी रन आउट हुए। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने दिया। स्कोरिग अंकित तिवारी, हर्ष सारस्वत, मोहक गुप्ता एवं तरूण ने की। मैच की अंपायरिंग मौसिम सिद््दकी एवं चेतन्य प्रकाश द्वारा की गई। मैच की कमेन्ट्री अमित सिह एवं वीरेन्द्र सिंह द्वारा की गई।