Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिलेश यादव ने जनता से की अपील

अखिलेश यादव ने जनता से की अपील

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी संसदीय सीट पर देश की सबसे बड़ी जीत दिलाने में एकजुट होकर जी जान से लग जाएं। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील है कि उनकी सरकार में हुए कामकाज को जनता के बीच ले जाएं और जनता को समाजवादी पार्टी गठबंधन के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को मनाएं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने व्यवहार से आम मतदाताओं का दिल जीतें और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उनको प्रेरित करें।