Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डाॅ0 अशोक श्रीवास्तव, अनुसचिव सहित सचिवालय सेवा के नौ अधिकारी पदोन्नति

डाॅ0 अशोक श्रीवास्तव, अनुसचिव सहित सचिवालय सेवा के नौ अधिकारी पदोन्नति

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सचिवालय संवर्ग सेवा के अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव एवं विशेष सचिव के पदों पर 09 अधिकारियों की पदोन्नति आदेश सचिवालय प्रशासन द्वारा निर्गत किये गये हैं।लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सचिवालय संवर्ग सेवा के अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव एवं विशेष सचिव के पदों पर 09 अधिकारियों की पदोन्नति आदेश सचिवालय प्रशासन द्वारा निर्गत किये गये हैं। सिंचाई विभाग में तैनात अनुसचिव, डाॅ0 अशोक कुमार श्रीवास्तव की पदोन्नति सिंचाई विभाग में ही उप सचिव के पद पर की गई है। डाॅ0 श्रीवास्तव सचिवालय सेवा में वर्ष 1996 में भर्ती हुए थे और सचिवालय सेवा में समीक्षा अधिकारी, अनुभाग अधिकारी एवं अनुसचिव के पद पर होमगार्ड, कारागार, उच्च शिक्षा, सचिवालय प्रशासन, सूचना तथा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात रहकर अपने शासकीय कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाई है। निर्गत पदोन्नति आदेशों में 02 अनु सचिव, 03 उप सचिव, 02 संयुक्त सचिव तथा 02 विशेष सचिव पद पर सचिवालय सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति की गई है।