Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की 90 वीं जन्म जयंती मनाई

अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी की 90 वीं जन्म जयंती मनाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ फिरोजाबाद के बेनर तले अमर शहीद रामचन्द्र विधार्थी की 90 वी जन्म जयन्ती प्रजापति धर्मशाला स्टेशन रोड़ पर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वक्षरा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। डा. अमर पाल सिंह आर्य ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। ओमकार प्रजापति ने बताया कि समाज के युबा ने देश की खातिर अंग्रेजो से बगाबत की और अपने प्राण न्योछावर कर दिये। रजनेश प्रजापति ने कहा कि हम सभी उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए आज उनकी जन्म जयन्ती पर शत-शत नमन करते हैं। संचालन कर रहे अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया) ने विस्तार से शहीद रामचन्द्र विधार्थी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नोतन हथियागड़ गाँव में बाबू लाल प्रजापति के घर एक अप्रैल 1929 को हुआ था। उनकी माता का नाम मोती रानी था विधार्थी चार भाई थे वो सबसे छोटे होने के कारण आजाद भारत की लडाई में शमिल हुये थे। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गाँधी जी ने अंग्रेजो से भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा दिया और 14 अगस्त 1942 को देवरिया की कमिश्नरी पर अपने साथियो के साथ मिल कर उन्होंने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। उसी समय अंग्रेजो ने उन्हे गोलियो से छलनी कर दिया और वो शहीद हो गये। संजीव कुमार प्रजापति ने उनके साहस और वीरता की बात कही और कहा कि हमे अपने बच्चो को उनके बारे में बताना चाहिए। कार्यक्रम में केदारी लाल दारोगा, आशीष कुमार प्रजापति, विशाल प्रजापति, राजीव दक्ष, चिरंजी लाल, सुरेश चन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।