Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने महिला को बदनीयति से दबोचा

दबंगों ने महिला को बदनीयति से दबोचा

-पुत्रियों ने किसी तरह अपनी मां को बचाया
-पीड़ित ने थाना पुलिस को दी तहरीर
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। दबंगों ने एक महिला को बदनीयति के चलते दबोच लिया। जिसको देखकर महिला की पुत्रियों ने किसी तरह अपनी मां को दबंगों के चंगुल से आजाद कराया। दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर थाना टूंडला पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे फ्रेंडस कालौनी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि गांव बन्ना निवासी एक युवक उसके घर के सामने खड़े होकर आएदिन उसकी पुत्रियों को देखता रहता है। जिसके चलते पुत्रियों का घर से निकलना भी दूभर हो चुका है। कई बार युवक को समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। सोमवार को आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ जबरन पीड़ित के घर में घुस आया। उसने पीड़ित की पत्नी को बदनीयति के चलते दबोच लिया। जिसका पुत्रियों ने विरोध करते हुए अपनी मां को दबंगों के चंगुल से बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाना पुलिस को दी है।