Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांग दम्पत्ति को डीएम ने दिया रोजगार

दिव्यांग दम्पत्ति को डीएम ने दिया रोजगार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शत प्रतिशत दिव्यांग पति-पत्नी को जनहित में निःशुल्क जन सेवा केन्द्र का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में दिया। प्रार्थी प्रमोद कुमार पुत्र स्व. छत्तर पाल सिंह गौशाला, अटल टाल रोड ने गत 2 अप्रैल को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को निःशुल्क जन सेवा केन्द्र हेतु प्रार्थना पत्र दिया था।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी शत प्रतिशत दिव्यांग है। इसके अलावा प्रार्थी शिक्षा में मास्टर की डिग्री तथा कम्प्यूटर डिप्लोमा से उत्र्तीण है। प्रार्थी ने बताया कि बेरोजगार होने के कारण अपने तीनों बच्चों को पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने प्रार्थी के पारिवारिक तथा शारीरिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रार्थना पत्र को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए आगामी 5 दिनों में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय से निःशुल्क जन सेवा केन्द्र आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करके प्रार्थी को प्रमाण पत्र उनके घर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रार्थी प्रमोद कुमार को 5 अप्रैल को जन सेवा केन्द्र का लाॅगिन आईडी तथा पाॅसवर्ड उपलब्ध करा दिया गया। परन्तु प्रार्थी की इच्छानुसार आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रार्थी प्रमोद कुमार पुत्र स्व. छत्तर पाल सिंह गौशाला, अटल टाल रोड को जनहित में निःशुल्क प्रमाण पत्र देकर पारिवार के पालन पोषण का सहारा देने की सराहनीय पहल की है। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा. अशोक कुमार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय तथा अन्य सम्ब्न्धित अधिकारी उपस्थित थे।