Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलभराव से आक्रोशित लोगों ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

जलभराव से आक्रोशित लोगों ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने आज ब्रजधामपुरम नगला भूरा रोड पर नगर पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी करते हुए समस्या समाधान की मांग की।
नगला भूरा रोड़ पर पिछले 5 दिनों से बिना बारिश के ही लगातार भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसके कारण यहां के नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। 1 वर्ष पूर्व 4 करोड़ की लागत से रमनपुर वार्ड नं.7 में पंपिग ए स्टेशन बनाया गया था जिससे जनता को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके लेकिन इस पंपिग स्टेशन के बनने से जल भराब की समस्या और बढ़ गई है इसमें कैलाश नगर, श्रीनगर, नई बस्ती, टाटा टॉवर, सियाराम कॉलोनी, महादेव बगीची, रमनपुर, नवल नगर आदि स्थानो का पानी इस ट्यूबल में आता है जबकि 14 माह होने के बाद नगर पालिका परिषद इस पंपिग स्टेशन का बिजली कनेक्शन नही करा पाई है।
उक्त मार्ग दर्जनों गांवों का जनसम्पर्क मार्ग है जिससे लहरा, जोगिया, भूरा नगला, परताप आदि गाँवो को जोड़ता है और छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पानी में आए दिन गिर जाते हैं। स्थानीय सभासद निशान्त उपाध्याय का कहना है कि इस जलभराव की समस्या के लिए चेयरमैन व नगर पालिका को दर्जनों लेटरो के माध्यम से अवगत करा चुका हूं जिनकी मेरे पास रिसीविंग कॉपी भी रखी है लेकिन कोई समस्या का समाधान नही किया गया है। आज वार्ड 7 की जनता ने आक्रोशित होकर चेयरमैन का पुतला दहन किया है। पुतला दहन करने वालों में गनेशी लाल, हरप्रसाद शर्मा, मुकेश वर्मा, अशोक शर्मा, विष्णु कुशवाह, शांति देवी, गायत्री देवी, कैलाशी देवी, गोपी राम आदि शामिल थे।