Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्मी के कारण चक्कर आने से गिरकर सेल्समैन घायल

गर्मी के कारण चक्कर आने से गिरकर सेल्समैन घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के दखल के समीप गर्मी के चलते सैल्समैन गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के चिस्ती नगर निवासी 55 वर्षीय अल्लानूर पुत्र उमरशाह साईकिल पर रखकर चुर्री की सैल्समैनी करता था। आज सुबह घर से चुर्री लेकर दुकानों पर सैल्समैनी करने निकला था। दखल के समीप एक दूकान पर सामान देकर लोट रहा था। उसी दौरान अचानक चक्कर आने पर वह मुख के बल गिर गया। जिससे उसके चहरे पर गम्भीर चोट लग गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। घायल ने होश आने पर बताया कि गर्मी के चलते उसको चक्कर आ गये थे। जिससे गिरकर घायल हो गया।