Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में बहता मिला युवक का गला हुआ शव

नहर में बहता मिला युवक का गला हुआ शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत भूड़ा नहर में रविवार को एक युवक का गला हुआ शव बहता देख लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। युवक की हत्या कर शव फेंका गया या फिर उसकी डूबने से मौत हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही ज्ञात हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
षिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर में रविवार को लोगों ने एक लगभग 30 वर्षीय युवक का गला हुआ शव बहता देखा तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे। इधर सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शिकोहाबाद शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक युवक का गला हुआ शव नहर में मिला है। देखने से वह 6-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान नही हो सकी है।