Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध टेंपो स्टैंड की व्यवस्था करें नगर निगम

अवैध टेंपो स्टैंड की व्यवस्था करें नगर निगम

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज कानपुर प्रेस क्लब में संयुक्त टेंपो टैक्सी संघ की वार्ता हुई। जिसमें विष्णु शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कानपुर में लगभग 2100 टेंपो टैक्सी व 3959 ऑटो संचालित हो रहे हैं। महानगर निरंतर आबादी और एरिया के अनुपात में बढ़ रहा है। महानगर में आम आदमी के यातायात के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर सिर्फ टेंपो, टैक्सी, ऑटो ही एकमात्र सुलभ साधन है। सरकारी परिवहन व्यवस्था बस या तो विभिन्न रूटों पर चल नहीं रही स्थिति दयनीय और किराया टेंपो टैक्सी के मुकाबले में ज्यादा इधर कुछ स्वार्थी राजनीतिक तत्वों ने टेंपो टैक्सी के संचालन के संबंध में वसूली के झूठे आरोप लगाकर टेंपो, टैक्सी, ऑटो स्टैंड पर संचालन को ठप कर रखा है पूरे शहर में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आशिक पुलिस चरमरा रही यातायात व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही और टेंपो स्टैंड संचालन जो बीपीओ वर्ष से नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों से टेंपो स्टैंड ओवर संचालन कर रहे हैं। हाईकोर्ट और अधिकारियों के चक्कर लगाते घूम रहे हैं। यात्री व टेंपो टैक्सी संचालन के बीच आए दिन मारपीट की घटना जो में छपती रहती है तथा सत्ताधारी पार्टी के नेता अपनी दबंगई से जबरन वसूली करा रहे हैं। सोए को पूर्व मंत्री बताने वाले एवं समाजवादी नेता जिनके ऊपर दर्जनों अपराधिक मुकदमे हैं सरकारी संपत्ति को कब जाने में जिनके विरुद्ध गुड़ की जारी हो चुकी है और पूर्ववर्ती सरकार के दबाव में जिन्होंने फर्जी यूनियन को दर्शा कर 1जीबी महासंघ भी बना लिया है प्रशासन गुमराह कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। अपने को समाजवादी कहने वाले नेता से कोई भी टैक्सी ऑटो संचालन ड्राइवर संतोष नहीं है और महानगर के सभी टेंपो स्टैंड संचालन भी नाराज चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब एक भाजपा का कैबिनेट मंत्री के पीआरओ के संरक्षण में अवैध वसूली हो रही है। इस क्रिया पर कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं।
इस अवसर पर विष्णु शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, नफीस खान, कुंवर सिंह, सुरजीत सिंह, मनोज तिवारी चांद खान अरुण अवस्थी अशोक तिवारी आदि लोग रहे।