Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्टेशन पर काला कारोबार करने वालो सुधार जाओ वरना खैर नहीं

स्टेशन पर काला कारोबार करने वालो सुधार जाओ वरना खैर नहीं

कानपुर, चन्दन जायसवाल। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक एच एस उपाध्याय ने सोमवार को चार्ज संभाला। श्री उपाध्याय ने कहा की कानपुर शहर से जो भी गुजरता है वो सेन्ट्रल स्टेशन से इसकी इमेज ले कर जाता ह। इन बातो के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रियों को जो सुविधाएं दी जा रही है वो उनको ठीक ढंग से मिले और भविष्य में यात्रियों को और क्या सुविधाएं दे सकते है इसको समझना पडेगा। श्री उपाध्याय ने इसके साथ ही कहा कि जल्दी ही यात्रियों को और कई सुविधाएं दी जाएंगी जिनका उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर अब कड़ी कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दे की इस समय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को छोड़कर बाकी सभी प्लेटफार्मो पर अवैध वेंडर सक्रीय रहते है। ऐसे अवैध वेंडरों पर कभी कदार ही कार्यवाही की जाती है जिसकी वजह से इनके हौसले बुलंद रहते है। उप मुख्य यातायात प्रबंधक एच एस उपाध्याय ने चार्ज संभालते ही अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उनका कहना है कि अगर सेन्ट्रल स्टेशन पर कही कोई गड़बड़ी मिली तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।